विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा लखनऊ के गोमती नगर स्थित कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान, सनातन आस्था के संरक्षण एवं आंदोलनरत रोहित मिलान जी के समर्थन में मथुरा कूच का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




