मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रधानमंत्री मोदी जी और देश से मांगें माफी : गोपाल राय

लखनऊ, बुधवार : मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहे जाने को लेकर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने गोमती नगर स्थित अपने कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खड़गे ने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि देश के 142 करोड़ नागरिकों की भावनाओं को भी आहत किया है।

Share: