विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गोपाल राय जी, का पंजाब दौरा, लुधियाना में की विशेष मुलाकात

लखनऊ से विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल राय जी का एक दिवसीय पंजाब दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य को सशक्त बनाने हेतु संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा पहुँचाने और जनजागरण को गति देने का आह्वान किया गया। दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जी डीएमसी हीरो हार्ट अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने साहिल गोयल के पिताजी का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।


Share: